BJP का कांग्रेस (Congress) पर हमला जारी है। उसने मंगलवार को कांग्रेस फाइल्स (Congress Files) की तीसरी किस्त जारी की। बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस फाइल्स की दूसरी किस्त जारी की थी। दूसरी किस्त में पेंटिंग के नाम पर कथित जबरन वसूली (Extortion) और पद्मभूषण के वादे के बारे में बताया गया था। तीसरी किस्त में 2012 के कोयला ब्लॉक एलॉटमेंट स्कैम को केंद्र में रखा गया है। इसमें कथित कोल स्कैम के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया है। अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
