Get App

Uttarakhad Election: बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल को BJP ने चकराता सीट से दिया टिकट

Uttarakhand Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:19 PM
Uttarakhad Election: बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल को BJP ने चकराता सीट से दिया टिकट
Uttarakhad Election 2022: अपने पिता रामशरण कौटियाल के साथ सिंगर जुबीन नौटियाल

उत्तराखंड चुनाव 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल का भी नाम शामिल है। BJP ने जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल को उत्तराखंड के चकराता विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

चकराता विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पिछली बार मधु चौहान को टिकट दिया था, जो महज 1,500 वोटों के अंतर से उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और चार बार के विधायक प्रतीम सिंह से हार गई थीं। पिछले चुनाव में मधु चौहान के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी उनके कार्यकताओं को मधु चौहान को ही टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बीजेपी ने इस बार उनकी जगह जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण कौटियाल को टिकट देना उचित समझा है।

उत्तराखंड के पूर्व CM बीसी खंडूरी की विधायक बेटी का कटा टिकट

बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा की अपनी पहली लिस्ट में और भी कई चौंकाने वाले फैसले किए हैं। इसमें से एक फैसला उत्तराखंड के पूर्व सीएम और रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का टिकट काटे जाने का है। उनकी जगह पार्टी ने यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु विष्ट को टिकट दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में रेणु बिष्ट को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें