Get App

केरल में RSS कार्यालय पर बम से हमला, दफ्तर की खिड़की के टूटे शीशे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने बताया कि RSS ने हमले के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। CCTV फुटेज में कार्यालय की चारदीवारी में कई धमाके होते और कई खिड़कियों को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2022 पर 2:31 PM
केरल में RSS कार्यालय पर बम से हमला, दफ्तर की खिड़की के टूटे शीशे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुलिस के अनुसार, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है

केरल में कन्नूर जिले के पयान्नूर इलाके में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक कार्यालय पर सोमवार देर रात बम फेंके गए। हमले के लिए आरएसएस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना रात एक बजे की है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है और उनका पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। विस्फोटक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहम मामला दर्ज करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Delhi Rains: दिल्‍ली-NCR में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

पुलिस ने बताया कि RSS ने हमले के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। CCTV फुटेज में आरएसएस कार्यालय की चारदीवारी में कई धमाके होते और कार्यालय की कई खिड़कियों को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें