Get App

CAA Rules: देश में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

CAA Rules: नागरिकता संशोधन कानून लागू करने की घोषणा के बाद केंद्र ने इसके नियमों को अधिसूचित कर दिया है। उम्मीद है कि पूरी CAA की पूरी रूल लिस्ट जल्द ही सामने आ जाएगी। गृह मंत्रालय एक बयान कर इसकी पुष्टि कर दी है। साथ ही MHA ने अपने बयान में कहा, "नागरिकता के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे, जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 7:01 PM
CAA Rules: देश में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश में लागू हुआ CAA

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले आखिरकार मोदी सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CCA) को नियमों को लागू कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने देश में CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसक मतलब है कि CAA नियम अब देश में लागू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने की घोषणा की। यह कदम लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने से पहले आया है।

MHA ने X पर एक बयान में कहा, “गृह मंत्रालय आज नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA-2019) के तहत नियमों को अधिसूचित करेगा। नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम CAA-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएंगे।”

इसमें कहा गया है, "आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे, जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें