केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) के अधिकारी पिछले एक पखवाड़े से बंगाल में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं। दरअसल, अदालत के आदेशों के बाद कम से कम से चार बेहद चर्चित मामले CBI को सौंपे जा चुके हैं। शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेता भादू शेख की हत्या के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि शेख की हत्या और बीरभूम हत्याकांड एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि उसकी हत्या के बाद ही रामपुरहाट गांव में नरसंहार की शुरुआत हुई।
