Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) के लिए रविवार को 8 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट (Bhadaur constituency) से भी चुनाव लड़ेंगे।
