Get App

चरणजीत सिंह चन्नी हैं पंजाब के सबसे बड़े रेत माफिया, ED की कार्रवाई के लिए रहें तैयार: सुखबीर बादल

Punjab Assembly Elections 2022: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़े आरोप लगाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 5:32 PM
चरणजीत सिंह चन्नी हैं पंजाब के सबसे बड़े रेत माफिया, ED की कार्रवाई के लिए रहें तैयार: सुखबीर बादल
पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल ने CM चरणजीत सिंह चन्नी को बताया रेत माफिया

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री (CM) चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह पंजाब (Punjab) के सबसे बड़े रेत माफिया हैं और उनके भतीजे की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहने चाहिए। सुखबीर बादल ने लांबी विधानसभा में आने वाले अपने गांव 'बादल' में हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNN-News 18 को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुखबीर बादल ने कहा, “चन्नी इलाके के सबसे बड़ा रेत माफिया हैं। मैं लंबे समय से यह बात कह रहा हूं। उन्होंने सरकार को दो सौ करोड़ रुपये का चूना लगाया है। यह (ईडी की छापेमारी और उनके भतीजे की गिरफ्तारी) अच्छी बात है और मुझे लगता है कि आगे अब चन्नी खुद इस कार्रवाई का सामना करेंगी क्योंकि वही हर चीज के जनक हैं।"

बता दें कि ED ने शुक्रवार को अवैध रेत खनन मामले में चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अगले दो दिनों में कांग्रेस पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने वाली है। भूपेंद्र सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद से ही अकाली दल सहित राज्य की सभी विपक्षी दलों ने कांग्रेस और चन्नी पर निशाना साधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें