Get App

Kalicharan Maharaj: कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद प्रोटोकॉल को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में घमासान

कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 3:04 PM
Kalicharan Maharaj: कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद प्रोटोकॉल को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में घमासान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सराग को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से तड़के गिरफ्तार किया गया। अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण को शाम तक सड़क मार्ग से यहां लाया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सरकार में तनातनी

कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में ठन गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने कालीचरण की गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है और कहा है कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि ये अंतरराज्यीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें तलब कर सकती थी या नोटिस देकर बुला सकती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें