नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने के लिए CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हर कोई चाहता है

अरविंद केजरीवाल ने (Arvind Kejriwal) पत्र लिखकर कहा कि यह 130 करोड़ भारतीयों की इच्छा है कि करेंसी नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापी जानी चाहिए

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने के लिए CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर करेंसी नोटों (Currency Notes) पर भगवान गणेश (Ganesh) और देवी लक्ष्मी (Lakshmi) के चित्र छापने की मांग की है। केजरीवाल की इस मांग ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खराब होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि देश को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ‘हमारे देवी और देवताओं के आशीर्वाद’ के साथ ही काफी कोशिश करने की जरूरत है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा कि यह 130 करोड़ भारतीयों की इच्छा है कि करेंसी नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापी जानी चाहिए।


केजरीवाल ने दावा किया, "इस मुद्दे पर जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों के बीच भारी उत्साह है और हर कोई तुरंत इसे लागू करवाना चाहता है।"

दिल्ली में 'कूड़ा पॉलिटिक्स' तेज! गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल, आमने-सामने आए BJP-AAP कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने पत्र में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है और आजादी के 75 साल बाद भी वह विकासशील देशों की लिस्ट में है।

केजरीवाल ने कहा, "एक ओर जहां सभी देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो वहीं हमें देवताओं का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारी कोशिशों का फल मिल सकें।’’ उन्होंने कहा कि सही नीति, कड़ी मेहनत और देवताओं के आशीर्वाद से ही देश आगे बढ़ेगा।

केजरीवाल की इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उसने इसे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर आप का ‘घिनौना हिंदू विरोधी चेहरा’ छिपाने की नाकाम कोशिश बताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।