Get App

CM योगी आदित्यनाथ को फातिमा खान ने दी जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया

Yogi Adityanath Threat: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान 24 साल की फातिमा खान के रूप में हुई है। महिला ठाणे जिले उल्हासनगर की रहने वाली है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 2:22 PM
CM योगी आदित्यनाथ को फातिमा खान ने दी जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया
Yogi Adityanath Threat: योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला शिक्षित बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 24 साल की फातिमा खान को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि फातिमा को मुंबई सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर में रहती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फातिमा के मोबाइल से ही सीएम योगी के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। बताया जा रहा है कि फातिमा शिक्षित है। उसने आईटी में बीएससी की है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फातिमा शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया था। जिसमें धमकी दी गई कि अगर यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

ATS हो गई अलर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी की खबर मिलते ही आतंकवाद निरोधक दस्ता (Anti-Terrorism Squad - ATS) को लर्ट कर दिया गया। एटीएस ने धमकी से जुड़ी मानी जा रही महिला को सफलतापूर्वक खोज निकाला और उसे उल्हासनगर में पाया। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एटीएस की टीम ने जांच करने के लिए महिला के घर गई। शुरुआती जानकारी जुटाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फातिमा से आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके बजाय, पूछताछ के बाद उसे नोटिस जारी किया गया है। महिला के मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसका मेंटल चेक अप भी कराया जाएगा। उल्हासनगर से वर्ली पुलिस मुंबई लेकर आई है। बता दें कि वर्ली मुंबई का एक इलाका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें