कांग्रेस (Congress) पार्टी ने शनिवार 19 अगस्त को आरोप लगाया कि मोदी सरकार आगामी G20 बैठक का इस्तेमाल कर "चुनावी कैंपेन" चला रही है। पार्टी ने यह भी कहा कि सरकार ऐसा जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। G20 नेताओं का आगामी 9-10 सितंबर को भारत मंडपम इंटरनेशनल एग्जिबिशन-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव, जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "G20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपीयन यूनियन इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक बारी-बारी से 17 देशों में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है। अब भारत का नंबर है। "
