कांग्रेस (Congress) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा (Lok Sabha) की सदस्यता से अयोग्य (Disqualification) ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ है और वह मोदी सरकार के इस ‘सुनियोजित कदम’ के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। पार्टी ने ये भी कहा "भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।" कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम पांच बजे पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।
