Karnataka Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कर्नाटक के शिवमोगा (Shivamogga) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के शाही परिवार ने कल कर्नाटक में आकर कहा कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कांग्रेस जो कह रही है उसका मतलब है कि कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग मानती है। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी..मैंने कभी सोचा तक नहीं था।
