Get App

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आए कपिल सिब्बल, बोले- 'विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं'

Ghulam Nabi Azad को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 3:16 PM
गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आए कपिल सिब्बल, बोले- 'विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं'
Ghulam Nabi Azad को पद्म भूषण दिए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कपिल सिब्बल उनके पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण दिए जाने को लेकर जयराम रमेश की टिप्पणी से पैदा हुए विवाद के बीच कपिल सिब्बल उनके पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा को लेकर बुधवार को अपनी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके योगदान को स्वीकार कर रहा है।

कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बधाई हो भाईजान। यह विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्वीकार करता है।’’

आजाद और सिब्बल दोनों कांग्रेस के उस ‘G-23’ का हिस्सा हैं जिसने साल 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में आमूल-चूल परिवर्तन और जमीन पर सक्रिय संगठन की मांग की थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी आजाद को बधाई दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें