Get App

Congress: चुनावी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा फैसला, UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की तरफ से इन विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा के दो दिन बाद यह मामला सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 7:51 PM
Congress: चुनावी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा फैसला, UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से मांगा इस्तीफा
चुनावी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा फैसला (FILE PHOTO)

Congress: हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) में पार्टी की हार के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने उत्तर प्रदेश (UP), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa), पंजाब (Punjab) और मणिपुर (Manipur) में पार्टी की प्रदेश कमेटी (PCC) के प्रमुखों से इस्तीफा देने को कहा है।

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की तरफ से इन विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा के दो दिन बाद यह मामला सामने आया है। कांग्रेस किसी भी राज्य में जीतने में विफल रही और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से हार गई।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के PCC अध्यक्षों से कहा है कि वे PCC के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें