Get App

राहुल गांधी का दावा- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी, शिवराज बोले- ख्याली पुलाव पकाने हैं तो...

राहुल गांधी के इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कहा, "मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें"

Akhileshअपडेटेड May 29, 2023 पर 8:28 PM
राहुल गांधी का दावा- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी, शिवराज बोले- ख्याली पुलाव पकाने हैं तो...
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटें मिलेंगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को दावा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, "अभी हमारी लंबी चर्चा हुई। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 मिलने जा रही है। कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।" यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, ‘हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं।’

राहुल गांधी के इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कहा, "मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें