दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 38 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इस बार की लिस्ट में सिर्फ दो बदलाव किए गए हैं। पार्टी ने कस्तूरबा नगर और उत्तम नगर पर अपने उम्मीदवारों को बदला है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सीएम आतिशी कालकाजी से मैदान में उतरेंगी। इसी के साथ पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज आप ने 38 कैंडिडेट्स की घोषणा की है इससे पहले 32 प्रत्याशियों के नाम सामने आए थे। जिसमें ज्यादातर की सीटें बदली गई थीं।