Maharashtra Cabinet Expansion: इन नेताओं को आया फोन, नागपुर में लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस बीच फडणवीस की कैबिनेट में किन लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इसमें पंकजा मुडे, नितेश राणे, आशीष शेलार जैसे कई नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में तीन महिलाओं के भी नाम शामिल किए गए हैं

अपडेटेड Dec 15, 2024 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों की लिस्ट आ गई है।

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहा है। इससे पहले आज (15 दिसंबर 2024) महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार होगा। शाम 4 बजे देवेंद्र फदवणवीस कैबिनेट के मंत्री नागपुर में शपथ लेंगे। इस बीच किन नेताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी लिस्ट सामने आ गई है। जिन नेताओं को शपथ दिलाई जानी है, उनको फोन आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीजेपी की तरफ से अब तक नितेश राणे, पंकजा मुंडे और गिरीश महाजन जैसे विधायकों को फोन कॉल आए हैं। वहीं मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को जगह दी गई है।

इस बीच भाजपा नेता गिरीश महाजन ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हमारे अध्यक्ष और देवेंद्र फडणवीस सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे संदेश मिला है कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेनी है। इसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं, मुझे आज शाम 4 बजे शपथ लेने के लिए कहा गया है। यह मैं तीसरी बार मंत्रिपद की शपथ लूंगा। तीनों पार्टियों ने नए लोगों को मौका दिया है।

लाडली बहना योजना से महिलाओं को मिला सम्मान – माधुरी मिसाल


भाजपा नेता माधुरी मिसाल ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा कि मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम लिस्ट में है। हम शाम 4 बजे शपथ लेंगे। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। लिस्ट में 3 महिलाओं के नाम भी हैं। महिलाओं को आज समाज में इतना सम्मान मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे पूरा करेंगे। बता दें कि महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी कोटे से 35 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है। बीजेपी कोटे से 20 विधायक मंत्री बनेंगे। जिसमें पार्टी कुछ सीटें खाली रख सकती है। वहीं शिवसेना की तरफ से 13 और एनसीपी कोटे से 10 विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा।

मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

चंद्रशेखर बावनकुळे

नितेश राणे

शिवेंद्रराजे भोसले

चंद्रकांत पाटील

पंकज भोयर

मंगलप्रभात लोढ़ा

गिरीश महाजन

जयकुमार रावल

पंकजा मुंडे

राधाकृष्ण विखे पाटील

गणेश नाईक

मेघना बोर्डीकर

माधुरी मिसाळ

अतुल सावे

आकाश फुंडकर

अशोक उईके

जयकुमार मोरे

संजय सावकारे

आशिष शेलार

शिवसेना गुट के ये पुराने चेहरे फिर बनेंगे मंत्री

एकनाथ शिंदे की टीम के पांच पुराने मंत्रियों को फिर से मंत्री बनने का मौका मिला है।

1 - उदय सामंत, कोकण

2 - शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र

3 - गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र

4 - दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र

5 - संजय राठोड, विदर्भ

'आर्टिकल 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया': लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, आपातकाल का बताया 'कलंक', पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 15, 2024 12:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।