Credit Cards

Delhi Assembly Elections 2025: अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को दिया तगड़ा झटका, कांग्रेस से गठबंधन का किया इनकार

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसबीच इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल के स बयान से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है। बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। ऐसे में पार्टी विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। लिहाजा अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में  त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।

हरियाणा में आप ने अकेले लड़ा था चुनाव


बता दें कि यह घोषणा इस साल अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनावों में AAP के कदम के बाद की गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक का साथ छोड़ दिया था। अपने दम पर चुनाव लड़ा था। AAP और कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन बनाने का प्रयास किया था। हालांकि, सीट बंटवारे की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं केजरीवाल का यह फैसला महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की करारी हार के बाद आया है। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल थी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। जिसमें कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के ऐलान भी कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव में था गठबंधन

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान AAP और कांग्रेस ने दिल्ली तथा हरियाणा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दिल्ली में तब बीजेपी ने सातों सीटें जीती थी। वहीं AAP दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

Maharashtra: महायुति में सब कुछ ठीक नहीं! गृह, उद्योग और....सीएम पद तो नहीं लेकिन सरकार की मेगा मिनिस्ट्री पर एकनाथ शिंदे की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।