Get App

दिल्ली CM का घर हुआ सील? आतिशी का सामान 'जबरन हटाया गया', AAP और BJP में फिर छिड़ी जंग

AAP नेता आतिशी ने सोमवार को अपना सामान सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में शिफ्ट कर दिया था। इस बंगले में पार्टी के साथी नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले 9 सालों से रह रहे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2024 पर 9:25 PM
दिल्ली CM का घर हुआ सील? आतिशी का सामान 'जबरन हटाया गया', AAP और BJP में फिर छिड़ी जंग
दिल्ली CM का घर हुआ सील? आतिशी का सामान 'जबरन हटाया गया'

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में आतिशी का आधिकारिक आवास BJP के इशारे पर जबरन खाली कराया गया। उन्होंने दावा किया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना इसे भगवा पार्टी के एक नेता को अलॉट करना चाहते हैं। CMO के बयान के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी घर से उनका सामान हटा दिया गया। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी घर में रहते थे। इस बीच, LG कार्यालय की ओर से इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

AAP नेता आतिशी ने सोमवार को अपना सामान सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में शिफ्ट कर दिया था। इस बंगले में पार्टी के साथी नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले 9 सालों से रह रहे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था।

BJP मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है: AAP

सब समाचार

+ और भी पढ़ें