Get App

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की छापेमारी, केजरीवाल बोले- सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलेगा

Delhi Liquor Policy Scam: ED के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 11:32 AM
Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की छापेमारी, केजरीवाल बोले- सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलेगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Delhi Liquor Policy Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति (Delhi liquor excise policy) से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) के एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर छापेमारी (Raid) की। दिल्ली सरकार (Delhi Government) इस नीति को अब वापस ले चुकी है।

PTI के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ED के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है।

इस छापेमारी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'अधिकारियों के समय की बर्बादी' बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें