Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में राज्य विधानसभा में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुल 134 सीट जीत कर बाजी मार ली है। इसी के साथ 250 वार्ड वाले नगर निगम में 15 सालों से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विर्चस्व खत्म हो गया। MCD चुनाव में पार्टी 104 सीटों पर ही जीत पाई। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) का हाल तो बहुत ही बुरा रहा है और खाते में महज नौ सीटें गईं। बाकी के तीन वार्ड में अन्य उम्मीदवार जीते।
