Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में करीब 200 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। दिल्ली नगर निगम (MCD Election Results) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 84 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 106 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
