रेप और हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को आज यानी सोमवार को पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। उसे पंजाब में 20 फरवीर को होने वाले चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है।
