देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) गुरुवार को महाराष्ट्र के ऐसे पांचवें नेता हो गए, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहने के बाद किसी सरकार में ‘जूनियर’ पद स्वीकार किया है। फडणवीस ने गुरुवार को यह चौंका देने वाला ऐलान किया कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे और वह खुद (फडणवीस) मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे।
