सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नूपुर शर्मा को टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, उदयपुर हत्याकांड के लिए ठहराया जिम्मेदार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर हत्याकांड के लिए BJP की पूर्व प्रवक्ता को जिम्मेदार ठहराया

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर हत्याकांड के लिए BJP की पूर्व प्रवक्ता को जिम्मेदार ठहराया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) की याचिका पर सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर हत्याकांड के लिए BJP की पूर्व प्रवक्ता को जिम्मेदार ठहराया।

सुप्रीम कोर्ट ने शर्मा की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ देश भर में दर्ज FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। शर्मा का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को माफी मांगने में और बयान वापस लेने में बहुत देर हो चुकी थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने शर्मा की याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Crisis: एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, CM एकनाथ शिंदे सहित बागी विधायकों को निलंबित करने की मांग


नूपुर शर्मा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, देश में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने इस पर बहस देखी कि उन्हें कैसे उकसाया गया। लेकिन उन्होंने जिस तरह से यह सब कहा और बाद में कहा कि वह एक वकील थीं, यह शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। शर्मा के बयान का मुस्लिम समुदाय ने भारी विरोध किया था। पार्टी ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।