Get App

क्या कर्नाटक मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो गए डीके शिवकुमार? दिल्ली जाना किया कैंसल, सिद्धारमैया को दी शुभकामनाएं

इतना ही नहीं डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया की ऑल द बेस्ट भी कहा। 61 साल के शिवकुमार, जिनके आज शाम दिल्ली आने की उम्मीद थी, उन्होंने अचानक प्लान बदल दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ल नहीं जाएंगे और सिद्धारमैया को शुभकामनाएं देते हैं, "क्योंकि उनके पास संख्या (विधायकों की संख्या) है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 15, 2023 पर 8:46 PM
क्या कर्नाटक मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो गए डीके शिवकुमार? दिल्ली जाना किया कैंसल, सिद्धारमैया को दी शुभकामनाएं
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए (PHOTO-PTI)

ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka CM) की रेस में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की जीत पक्की हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि CM की दौड़ में दूसरे प्रबल दावेदार और कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने अचानक दिल्ली जाने से इनकार दिया, जहां दोनों नेताओं के पार्टी हाई कमान के सामने सोमवार को पहुंचना था। डीके शिवकुमार ने दिल्ली न जाने के पीछे पेट में इंफेक्शन का हवाला दिया।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इतना ही नहीं डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया की ऑल द बेस्ट भी कहा। 61 साल के शिवकुमार, जिनके आज शाम दिल्ली आने की उम्मीद थी, उन्होंने अचानक प्लान बदल दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ल नहीं जाएंगे और सिद्धारमैया को शुभकामनाएं देते हैं, "क्योंकि उनके पास संख्या (विधायकों की संख्या) है।"

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई विधायक नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास 135 विधायक हैं। हमने प्रस्ताव पास किया है, जिसमें पार्टी हाईकमान विधायक दल का नेता चुनेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें