Karnataka CM: दिल्ली जाने से पहले डीके शिवकुमार ने की अपनी मजूबत पैरवी, बोले- मैं सिंगल मैन मेजोरिटी हूं

Karnataka CM: डीके शिवकुमार ने कहा, "पिछले 5 सालों में क्या हुआ, मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता। किसी दिन, मैं इसका खुलासा करूंगा। जब हमारी गठबंधन सरकार गिर गई और कई विधायक चले गए, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी।" डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने का फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा

अपडेटेड May 15, 2023 पर 6:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा (PHOTO-PTI)

कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि वह एक अकेले दम पर बहुमत वाले व्यक्ति हैं, लेकिन अपने समर्थकों की संख्या पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। दिल्ली में हाई कमान के सामने पेश होने से पहले डीक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं अकेला आदमी हूं। मैं एक बात में विश्वास करता हूं कि एक अकेला आदमी साहस के साथ बहुमत बनाता है। मैंने इसे साबित कर दिया है।"

डीके शिवकुमार ने कहा, "पिछले 5 सालों में क्या हुआ, मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता। किसी दिन, मैं इसका खुलासा करूंगा। जब हमारी गठबंधन सरकार गिर गई और कई विधायक चले गए, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी।" डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने का फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा।

रविवार को विधायकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करना का अधिकार दिया। इस पद के एक दूसरे शीर्ष दावेदार सिद्धारमैया पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं।


कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की जीत के बाद, अब मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ जारी है। अनुभवी कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और जन अपील वाले करिश्माई नेता डीके शिवकुमार शीर्ष पद पर दावा कर रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के ज्यादा विधायक समर्थन के दावे के जवाब में साफ कहा, "साहस वाला एक व्यक्ति बहुमत बनाता है।"

Karnataka CM Updates: दिल्ली भेजा गया अगले मुख्यमंत्री का फैसला, डीके को कांग्रेस से बर्थडे गिफ्ट का इंतजार, पढ़ें कर्नाटक के सभी अपडेट

उन्होंने कहा, "मेरे नेतृत्व में हमारे पास 135 विधायक हैं और सभी ने एक स्वर में कहा कि ये मामला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया जाएगा। मेरे पास कोई व्यक्तिगत नंबर नहीं है (सीएम के लिए उनका समर्थन करने वाले विधायकों का)।"

शिवकुमार ने आगे कहा, "मेरे पास जो कुछ भी है, वह कांग्रेस का नंबर है। मैंने श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को आश्वासन दिया कि मेरा मकसद कर्नाटक को कांग्रेस पार्टी तक पहुंचाना है और मैंने यह किया।"

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया बनाम डीकेएस की दौड़ में कर्नाटक में राजस्थान जैसी स्थिति को दोहराने के सवालों को भी टाल दिया। शिवकुमार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की राज्य में हिस्सेदारी है, और सोनिया गांधी, राहुल गांधी को राज्य के कांग्रेस नेताओं पर भरोसा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।