Get App

डॉन, गैंगस्टर और एक आतंकी...तिहाड़ जेल में ये हैं अरविंद केजरीवाल के पड़ोसी

आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 9:58 PM
डॉन, गैंगस्टर और एक आतंकी...तिहाड़ जेल में ये हैं अरविंद केजरीवाल के पड़ोसी
अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब नीति घोटाला मामले में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। मगर क्या आप जानते हैं कि सेंट्रल जेल में आम आदमी पार्टी प्रमुख के पड़ोसी और काई नहीं बल्कि, एक अंडरवर्ल्ड डॉन, एक आतंकवादी और एक गैंगस्टर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन छोटा राजन (Chota Rajan), गैंगस्टर नीरज बवाना (Neeraj Bawana) और एक आतंकवादी जियाउर रहमान (Ziaur Rehman) तिहाड़ में केजरीवाल के निकटतम पड़ोसियों में से हैं।

राजन कभी डॉन और आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था और उस पर मुंबई के एक पत्रकार की हत्या का आरोप है। दूसरी ओर, नीरज बवाना एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि जियाउर रहमान एक कथित इंडियन मुजाहिदीन (IM) का सदस्य है, जिसके खिलाफ NIA का केस दर्ज है।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम 4 बजे तिहाड़ लाया गया और जेल नंबर 2 में रखा गया, उन्होंने कहा कि उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा।

अधिकारी ने कहा, “उनकी मेडिकल जांच कराई गई। उनका शुगर लेवल थोड़ा कम था, लेकिन हमारे जेल डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें दवाएं दी गईं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें