Get App

National Herald Case: सोनिया गांधी से ED ने की 2 घंटे तक पूछताछ, 25 जुलाई को फिर बुलाया, देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

ED अधिकारियों ने 75 वर्षीय सोनिया गांधी का दो घंटे से अधिक समय तक बयान दर्ज किया। पूछताछ के बाद वह एजेंसी के कार्यालय से चली गईं। अब उन्हें फिर 25 जुलाई को दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 5:40 PM
National Herald Case: सोनिया गांधी से ED ने की 2 घंटे तक पूछताछ, 25 जुलाई को फिर बुलाया, देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई की आलोचना की और इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) नेशनल हेराल्ड पेपर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। ED अधिकारियों ने 75 वर्षीय सोनिया गांधी का दो घंटे से अधिक समय तक बयान दर्ज किया। पूछताछ के बाद वह एजेंसी के कार्यालय से चली गईं। अब उन्हें फिर 25 जुलाई को दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सोनिया गांधी दोपहर करीब 12.10 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचीं। एडिशनल डायरेक्टर मोनिका शर्मा की एक टीम ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। कुछ मिनट बाद राहुल ईडी के मुख्यालय से चले गए, जबकि प्रियंका अपनी मां की दवा के डिब्बे के साथ खड़ी रहीं।

ये भी पढ़ें- Britain New PM: क्या ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनेंगे! इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद Rishi Sunak का भारत से क्या है नाता

प्रियंका ने अपनी मां के साथ ईडी मुख्यालय में मौजूद रहने को कहा था। ईडी ने सोनिया की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रियंका को अलग कमरे में रहने की इजाजत दी। केंद्रीय एजेंसी ने कांग्रेस प्रमुख को कई हफ्ते पहले तलब किया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने आगे का समय मांगा था। ईडी के सूत्रों ने दावा किया कि उनसे वही सवाल पूछे गए, जो राहुल से पांच दिन की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें