Get App

ED Raids Anil Parab: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

ED ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब पर मनी लान्ड्रिंग का एक नया मामला दर्ज किया है, जिसके तहत उनके 7 परिसरों पर कार्रवाई चल रही है, परब के खिलाफ इस कार्रवाई को शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 11:03 AM
ED Raids Anil Parab: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक मुंबई, पुणे और दापोली इलाकों में छापेमारी की गई है

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की है। ED ने शिवसेना नेता अनिल परब पर लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एजेंसी ने परब से जुड़े पुणे, मुंबई और दपोली सहित महाराष्ट्र के करीब सात परिसरों पर छापेमारी की है।

जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की आपराधिक धाराओं के तहत अनिल परब के खिलाफ एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह छापेमारी की है। एजेंसी सूत्रों का मानना है कि उन्हें यहां से कई अहम सबूत मिल सकते हैं। शिवसेना नेता से पूर्व मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बिगड़े हालात, इमरान खान का प्रदर्शन हुआ हिंसक, इस्लामाबाद में मेट्रो स्टेशन फूंका, सरकार ने उतारी सेना

ED का दावा है कि परब ने 2017 में दापोली में एक करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी, लेकिन इसे 2019 में रजिस्टर्ड किया गया था। इसके अलावा एजेंसी कुछ अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है। आरोप है कि बाद में इस जमीन को मुंबई के एक केबल ऑपरेटर कंपनी सदानंद कदम को 2020 में 1.10 करोड़ रुपये में बेच दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें