चुनाव आयोग ने रैलियों पर लगी रोक हटाई, अब 50% की जगह पूरी क्षमता के साथ रैली कर सकेंगी पार्टियां

चुनाव आयोग ने कोरोना मामलो में गिरावट को देखते हुए मौजूदा विधानसभा चुनावों के बाकी बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 9:11 PM
चुनाव आयोग ने रैलियों से लगी रोक हटाई

चुनाव आयोग ने मौजूदा विधानसभा चुनावों के बाकी बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए चुनावी रैलियों और जनसभाओं को लेकर पूरी छूट दे दी है। राजनीतिक पार्टियां अब पूरी क्षमता के साथ चुनावी रैलियां और जनसभाओं का आयोजन कर सकेंगी। साथ ही उन्हें रोड शो के लिए भी छूट दे दी गई है।

यूपी में कल चौथे चरण का मतदान

चुनाव आयोग के मौजूदा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत, अभी तक पार्टियों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चुनावी रैलियों और जनसभाओं की इजाजत थी। हालांकि अब यह रोक हटा ली गई है। पार्टियां अब किसी भी मैदान या स्टेडियम में उसकी पूरी क्षमता के साथ रैलियों और जनसभाओं को आयोजन कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Aryan Khan लेखक बनकर बॉलीवुड में करेंगे एंट्री, Amazon वेब सीरीज और रेड चिलीज के फिल्म की लिख रहे स्क्रिप्ट


इस बीच उत्तर प्रदेश में कल चौथे चरण के लिए मतदान होंगे। इस चरण में राज्य की 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में वोट डाले जाने हैं, उनमें- लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा शामिल हैं।

अगर पिछले विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन की बात करें तो बीजेपी को इन 59 सीटों में 49 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि चार समाजवादी पार्टी के खाते में, तीन बसपा के खाते में, दो कांग्रेस को और एक सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) को मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।