Meghalaya Election Results 2023: क्या मेघालय में भी NPP के मिलकर सरकार बनाएगी BJP? संगमा ने दिए संकेत

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura election results 2023), मेघालय (Meghalaya election results 2023) और नागालैंड (Nagaland election results 2023) के चुनाव रिजल्ट के लिए गिनती का काम जारी है। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर ली है। इसके अलावा नागालैंड में भी बीजेपी गठबंधन को शानदार जीत मिलती दिख रही है। मेघालय में में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 3:01 PM
मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार रात असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की, जिससे चुनाव के बाद गठजोड़ की अटकलों को बल मिला

Meghalaya Election Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura election results 2023), मेघालय (Meghalaya election results 2023) और नागालैंड (Nagaland election results 2023) के चुनाव रिजल्ट के लिए गिनती का काम जारी है। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर ली है। इसके अलावा नागालैंड में भी बीजेपी गठबंधन को शानदार जीत मिलती दिख रही है। नागालैंड में BJP और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) गठबंधन ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

मेघालय में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है। मेघालय के 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक के सामने आए रुझानों में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) 11 सीटों पर आगे है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) पांच सीटों पर आगे है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 3 और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (VPP) चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, हिल स्‍टेट पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) दो एवं कांग्रेस एक सीट पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवार भी रूझान में आगे हैं। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा दक्षिण तुरा सीट पर बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड एन. मारक से महज 44 मतों के अंतर से आगे हैं। मेघालय में 60 विधानसभा सीट हैं, लेकिन सोहियोंग सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।


NPP के साथ मिलकर सरकार बना सकती है BJP

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार रात असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की, जिससे चुनाव के बाद गठजोड़ की अटकलों को बल मिला। संगमा की NPP और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन (MDA) के तहत पिछली सरकार को एक साथ चलाया, लेकिन चुनाव उन्होंने अलग अलग लड़ा था। इस बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें- LIVE चुनाव नतीजे: त्रिपुरा में अब तक BJP के खाते में गईं 16 सीट, मेघालय में 5 सीट पर NPP, नागालैंड में NDPP की 11 सीट पर जीत

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नीत पूर्वोत्तर विकास गठबंधन (एनईडीए) के प्रमुख शर्मा और संगमा की मुलाकात मंगलवार रात गुवाहाटी के एक होटल में हुई। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘संगमा कल रात गुवाहाटी में थे और उनके दोस्त शर्मा उनसे मिलने होटल पहुंचे।’’ चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा बनने तथा संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के अनुमान जताए जाने के बीच यह बैठक हुई है। मेघालय विधानसभा के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।