Electoral Bond Data: चुनाव आयोग (EC) की तरफ से गुरुवार देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए सबसे ज्यादा चंदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिला है। भगवा पार्टी 12 अप्रैल, 2019 से 24 जनवरी, 2024 के बीच 6,060.5 करोड़ रुपए के बॉन्ड कैश करा कर चुनावी बॉन्ड के लाभार्थियों में टॉप पर है। दूसरे राजनीतिक दलों के मुकाबले इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए सबसे ज्यादा चंदा BJP को मिला है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनावी बॉन्ड के जरिए 1,609.50 करोड़ रुपए हासिल करके दूसरा नंबर रही, तो 1,421.9 करोड़ रुपए जुटाकर कांग्रेस (Congress) तीसरे स्थान पर रही।
