Get App

CM भगवंत मान की Punjab Cabinet का पहला फैसला, युवाओं को 25,000 सरकारी नौकरी!

पंजाब के CM भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पंजाब के पुलिस विभाग में 10,000 नौकरियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 नौकरियां निकालने के फैसले को मंजूरी दी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2022 पर 7:34 PM
CM भगवंत मान की Punjab Cabinet का पहला फैसला, युवाओं को 25,000 सरकारी नौकरी!
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को चंडीगढ़ में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। पहली बैठक में उन्होंने पहला फैसला राज्य में कुल 25,000 सरकारी नौकरियां का नोटिफिकेशन जारी करने का लिया। भगवंत मान ने कहा, "कैबिनेट ने कुल 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं।"

एक महीने के अंदर आएंगे जॉब नोटिफिकेशन

भगवंत मान ने बताया, "जैसा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था, हमारे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर AAP सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी के तहत पंजाब कैबिनेट ने एक महीने के भीतर इन 25,000 जॉब नोटिफिकेशन जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।"

SAD के नेता दलजीत चीमा ने दी बधाई

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सभी कैबिनेट मंत्री को बधाई देता हूं। कैबिनेट ने जो फैसला लिया है वो अच्छा फैसला है। बस वो इसे समय से पूरा करे क्योंकि पहले भी बहुत घोषणाएं हुईं और कैबिनेट की मंजूरी भी हुई है लेकिन अमली रूप में काम नहीं हुआ।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें