Get App

Five States Assemblies Elections: 690 में सिर्फ 58 सीटें जीत सकी कांग्रेस, क्या वोटर्स ने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया है?

सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की यूपी में है। इस बार सिर्फ 2 सीटें मिल रही हैं। इससे पहले 2017 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। तब कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की 355 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से वह 28 सीटें जीत सकी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 4:47 PM
Five States Assemblies Elections: 690 में सिर्फ 58 सीटें जीत सकी कांग्रेस, क्या वोटर्स ने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया है?
यूपी चुनावों में प्रियंका गांधी की मेहनत में कमी नहीं रही। उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया। इससे महिलाओं में कांग्रेस की फिर से लोकप्रियता बढ़ती दिख रही थी। लेकिन, आसमान को ढंकने वाले बादल बिना बरसे ही लौट गए।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Five State Assemblies Elections) के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इसे बड़ा चुनाव माना गया। इसके नतीजें भविष्य की राजनीति के संकेत दे रहे हैं। लेकिन, एक बात ध्यान देने पर समझ में आती है। वह यह कि क्या देश की जनता ने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया है? ऐसा इसलिए कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कुल 690 में से सिर्फ 58 सीटें जीतने जा रही है। यह संख्या नतीजें आधिकारिक रूप से घोषित होने पर थोड़ी बदल सकती है। आइए थोड़ा और करीब से तस्वीर को देखने की कोशिश करते हैं।

कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8 फीसदी सीटें

पांच राज्यों में कुल 690 सीटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 403 यूपी में हैं। 117 सीट पंजाब में हैं। उत्तराखंड में 70, गोवा में 40 और मणिपुर में 60 सीटें हैं। यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट मिली है। पंजाब में 18 सीट मिलती दिख रही है। गोवा में 12. उत्तराखंड में 17 और मणिपुर में 9 सीटे कांग्रेस कांग्रेस को मिल सकती हैं। इस तरह कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 690 में से सिर्फ 58 सीट जीत सकी है। इस तरह कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8.4 फीसदी सीट आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें