Get App

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, कई विधायकों के साथ दिल्ली रवाना

Champai Soren Joins BJP: झारखंड में सियासी पारा गर्म हो गया है। सूबे की राजनीतिक में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके लिए वो अपने 6 विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वो बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 18, 2024 पर 12:59 PM
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, कई विधायकों के साथ दिल्ली रवाना
Champai Soren Joins BJP: सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरने की मुलाकात दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से हो सकती है।

झारखंड में झमाझम बारिश के बीच सियासी पारा आग उबल रहा है। राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन को गद्दी से उतारने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच खबर आ रही है कि राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरने कई विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वो बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चंपई सोरने 6 विधायकों के साथ दिल्ली निकल चुके हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व कुछ विधायकों के साथ संपर्क करने की कोशिश में जुटा हुआ है। लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं। चंपाई के अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी बीजेपी में जाने की खबर है।

कोलकाता में रुके थे सोरेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन कल (17 अगस्त) रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की है। आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ में 6 विधायक भी साथ में हैं। कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं चंपई सोरेन ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कहा था कि वह जहां थे वहीं पर हैं। उन्होंने इस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया था लेकिन रविवार सुबह वह दिल्ली पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें