जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस्तीफा देने की वजह अब तक साफ नहीं है।
