Get App

Exclusive: 'कांग्रेस का वोट बैंक पार्टी का है, नेता का नहीं', विधायकों के दल-बदल पर पूर्व CM दिगंबर कामत का जवाब, बोले- 2017 वाली गलती अब नहीं होगी

Goa Elections 2022: कामत ने कहा कि अगर लीडर चला जाए, तो कांग्रेस का बेस उसके साथ नहीं जाता है, जैसे कि हमने लोकसभा चुनावों में भी देखा था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:20 PM
Exclusive: 'कांग्रेस का वोट बैंक पार्टी का है, नेता का नहीं', विधायकों के दल-बदल पर पूर्व CM दिगंबर कामत का जवाब, बोले- 2017 वाली गलती अब नहीं होगी
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत

गोवा में विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के मतदान के लिए अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में चुनाव आयोग (EC) की तरफ से लगाए गए Covid-19 नियमों के बीच सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) पार्टी को इस बार यह लड़ाई थोड़ी मुश्किल पड़ सकती है। विधायकों के दल-बदल की सबसे बड़ी शिकार हुई कांग्रेस के सामने, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी एक चुनौती की तरह खड़े हैं।

हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digamber Kamat) ऐसी किसी भी चुनौती को नकारते हुए, सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का मजबूत वोट बेस होने का दावा करते हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस का वोट बैंक पार्टी का है, नेता का नहीं।

Moneycontrol Hindi से खास बातचीत में विधायकों के दल-बदल के बाद पार्टी के डैमेज कंट्रोल पर दिगंबर कामत ने कहा, "गोवा के हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का वोट बेस है, जो नेता के ऊपर निर्भर नहीं करता है, अगर लीडर चला जाए या विधायक चला जाए, तो कांग्रेस का बेस उसके साथ नहीं जाता है, जैसे कि हमने लोकसभा चुनावों में भी देखा था।"

'कांग्रेस के वोटर नहीं देखते उम्मीदवार'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें