Goa Elections 2022: गोवा में कौन होगा आम आदमी पार्टी का CM उम्मीदवार? अरविंद केजरीवाल कल करेंगे ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल बुधवार को गोवा में AAP के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेंगे

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:27 PM
पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने आज सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया

आम आदमी पार्टी (AAP) कल बुधवार (19 जनवरी) को गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को गोवा में AAP के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेंगे। केजरीवाल पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोवा के लिए पार्टी के सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

इससे पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य को मुफ्त शिक्षा, 24 घंटे मुफ्त बिजली और फ्री पानी देने का वादा किया था। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु की गोवा की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तटीय राज्य के पर्यटन क्षेत्र का विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी ने गोवा की जनता के लिए 13 सूत्री एजेंडा तैयार किया है जिसमें उन्होंने गोवा के युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को रोजगार नहीं मिलता है, उन्हें प्रति माह 3,000 रुपये की सहायता मिलेगी। गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।


Abu Dhabi: कोरोना के चलते अबू धाबी ने सख्त किया ट्रेवल नियम, अमीरात में अब एंट्री करने के लिए यात्रियों को दिखाना होगा बूस्टर डोज सर्टिफिकेट

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल ने एक जन सभा में यह घोषणा की। मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए अभियान 'जनता चुनेगी अपना सीएम' के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं। पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।