Goa Election 2022: गोवा में 10 मार्च को काउंटिंग के दिन नहीं बिकेगी शराब, DM ने बैन का दिया आदेश

गोवा में विधानसभा चुनावों की गिनती के दिन यानी 10 मार्च को सभी लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 7:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोवा में 10 मार्च को काउंटिंग के दिन शराब बिक्री पर बैन

Goa Assembly Election 2022: गोवा में विधानसभा चुनावों की गिनती के दिन यानी 10 मार्च को सभी लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब की बिक्री (Liquor Ban) पर रोक रहेगी। न्यूज एजेंसी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि गोवा में मतगणना वाले दिन 10 मार्च को मध्यरात्रि से शुरू होकर वोटों की गिनती खत्म होने तक सभी लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब की बिक्री बंद रहेगी। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान रेस्टोरेंट्स और बार चालू रहेंगे, लेकिन वहां केवल फूड और नॉन-एल्कोहल वाले ड्रिंक्स को ही बेचने की इजाजत रहेगी।

बार और रेस्टोरेंट्स खुले रहेंगे

डीएम की अधिसूचना में कहा गया है, "बार और रेस्टोरेंट्स को खुले रहने की इजाजत है। हालांकि यह केवल फूड और नॉन-एल्कोहल वाले ड्रिंक्स की बिक्री के लिए खुले रहेंगे और बार काउंटर बंद कर दिया जाएगा। अधिसूचना में बताए समय के दौरान किसी भी तरह की शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"


यह भी पढ़ें- बाजार रिकॉर्ड हाई से 16% टूटा लेकिन ये 15 स्टॉक 30-66% फिसले, जानिए क्या है अब इनमें निवेश का मौका

डीएम ने बार और रेस्टोरेंट को अपने यहां एक बोर्ड भी लगाने का निर्देश दिया है, ताकि जनता को सूचित किया जा सके कि निर्धारित तिथि और समय के दौरान 'शराब नहीं परोसा जाएगा'।

बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की लड़ाई

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 10 मार्च को होगी। गोवा में इस बार सत्तारुढ़ बीजेपी, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृ्णमूल कांग्रेस के बीच लड़ाई थी।

सोमवार शाम में आए अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीट कांटे की टक्कर दिखाई गई है। कुछ एग्जिट पोल ने राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अंदेशा जताया है। चुनाव सटीक तस्वीर की अब 10 मार्च को ही सामने आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।