Goa Election 2022: तीन फ्री LPG सिलेंडर, 3 साल तक ईंधन पर राज्य शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं, BJP ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

Goa Election 2022: सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर गोवा के खनन उद्योग को फिर से शुरू करने का वादा किया

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 7:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोवा BJP ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

Goa Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को गोवा में सभी घरों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने, तीन साल के लिए ईंधन पर राज्य शुल्क नहीं बढ़ाने और सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर गोवा के खनन उद्योग (Mining Industry) को फिर से शुरू करने का वादा किया।

घोषणापत्र जारी करने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि BJP राज्य में विकास के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर गोवा में सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया, जिसने गोवा में ईंधन की कीमत को 80 रुपए प्रति लीटर पर सीमित करने का वादा किया है, यह तर्क देते हुए कि फॉसिल फ्यूल को फेज आउट किया जा रहा है और इलेक्ट्रिक वाहनों और ब्लेंडिड फ्यूल और प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करने के लिए रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये पारंपरिक वाहनों की तुलना में पहले से ही सस्ते हैं।


गडकरी ने कहा, "आने वाले दिनों में सभी इंजन फ्लेक्स इंजन होंगे. जो पेट्रोल या बायोफ्यूल या ब्लेंडिड फ्यूल दोनों पर काम कर सकते हैं। टोयोटा और दूसरी कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन लगाने पर सहमति जताई है। इसका मतलब यह है कि पेट्रोल की कीमत को घटाकर 80 रुपए करने का कोई मतलब नहीं होगा, क्योंकि कोई भी ईंधन खरीदना नहीं चाहेगा।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "इससे गोवा प्रदूषण मुक्त होगा। डीजल बसों को रेट्रोफिटिंग के जरिए CNG में बदला जाएगा। इससे ट्रांसपोर्टरों और पर्यावरण दोनों को फायदा होगा। CNG की कीमत 40 रुपए प्रति लीटर, कांग्रेस का वादा सिर्फ लोगों को गुमराह करने का है।"

BJP Manifesto: सख्त 'लव जिहाद' कानून, रामायण यूनिवर्सिटी, किसानों को मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए फ्री सिलेंडर से लेकर स्कूटी तक, पढ़िए BJP घोषणापत्र की बड़ी बातें

केंद्रीय मंत्री ने गोवा बीजेपी की भी प्रशंसा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा, गोवा को कार्बन न्यूट्रल बनाने और इलेक्ट्रिक बसों और टैक्सियों को जमकर बढ़ावा देने का वादा किया है।

BJP ने महिलाओं के लिए 2% और पुरुषों के लिए 4% की ब्याज दर पर योग्य परिवारों के लिए होम लोन के जरिए "सभी गोवावासियों के लिए घर" का वादा किया है और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने के लिए स्थानीय निकायों को फंड देने के लिए मनोहर पर्रिकर कल्याण योजना नाम की एक योजना शुरू की है।

पर्यटन क्षेत्र के लिए, BJP ने एक होमस्टे योजना शुरू करने की घोषणा की है, जो गोवा के निवासियों को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन देगी और अगर वे होमस्टे की सुविधा देना चाहते हैं, तो उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

BJP ने यह भी वादा किया है कि गोवा अगले कुछ सालों में FIFA अंडर-20 विश्व कप (FIFA U-20 Wolrd Cuo) की मेजबानी करेगा। पार्टी ने "मिशन गोल्ड कोस्ट" शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत ये सुनिश्चित किया जाएगा कि गोवा के खाते में ओलंपिक गोल्ड मेडल जाए। साथ ही राज्य में एक नया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम और एक विश्व प्रसिद्ध कोच के साथ एक अकादमी भी बनेगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विपक्ष के नेता दिगंबर कामत को भी चुनौती दी कि वे 2007 और 2012 के बीच मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने रखें।

उन्होंने कहा, "आपको उनसे पूछना चाहिए और मैं दिगंबर कामत को चुनौती देता हूं। उन्हें 2007 के घोषणापत्र का रिपोर्ट कार्ड और 2012 का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए। हमने उस कार्यकाल के दौरान हुए सभी घोटालों की लिस्ट दी है।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।