Get App

Goa Election 2022: तीन फ्री LPG सिलेंडर, 3 साल तक ईंधन पर राज्य शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं, BJP ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

Goa Election 2022: सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर गोवा के खनन उद्योग को फिर से शुरू करने का वादा किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 7:25 PM
Goa Election 2022: तीन फ्री LPG सिलेंडर, 3 साल तक ईंधन पर राज्य शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं, BJP ने घोषणा पत्र में किए ये वादे
गोवा BJP ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

Goa Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को गोवा में सभी घरों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने, तीन साल के लिए ईंधन पर राज्य शुल्क नहीं बढ़ाने और सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर गोवा के खनन उद्योग (Mining Industry) को फिर से शुरू करने का वादा किया।

घोषणापत्र जारी करने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि BJP राज्य में विकास के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर गोवा में सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया, जिसने गोवा में ईंधन की कीमत को 80 रुपए प्रति लीटर पर सीमित करने का वादा किया है, यह तर्क देते हुए कि फॉसिल फ्यूल को फेज आउट किया जा रहा है और इलेक्ट्रिक वाहनों और ब्लेंडिड फ्यूल और प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करने के लिए रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये पारंपरिक वाहनों की तुलना में पहले से ही सस्ते हैं।

गडकरी ने कहा, "आने वाले दिनों में सभी इंजन फ्लेक्स इंजन होंगे. जो पेट्रोल या बायोफ्यूल या ब्लेंडिड फ्यूल दोनों पर काम कर सकते हैं। टोयोटा और दूसरी कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन लगाने पर सहमति जताई है। इसका मतलब यह है कि पेट्रोल की कीमत को घटाकर 80 रुपए करने का कोई मतलब नहीं होगा, क्योंकि कोई भी ईंधन खरीदना नहीं चाहेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें