Gujarat Assembly Elections 2022 First Phase Voting LIVE Updates: पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से 48 पर बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के अकाउंट में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था, मतदान से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Moneycontrol Hindi के इस लाइव ब्लॉग के साथ...
Gujarat Assembly Elections 2022 First Phase Voting LIVE Updates: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Elections) की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान (First Phase Voting) शुरू हो चुका है। ये सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी
Gujarat Assembly Elections 2022 First Phase Voting LIVE Updates: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Elections) की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान (First Phase Voting) शुरू हो चुका है। ये सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित इस राज्य में पहले चरण के मतदान का प्रचार अभियान मंगलवार को शाम पांच बजे खत्म हो गया।
गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय के मुताबिक, गुरुवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरु हुई वोटिंग, शाम पांच बजे खत्म होगी।
पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें से 48 पर बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के अकाउंट में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था।
इस चुनाव में बीजपी, कांग्रेस (Congree), आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM), भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) समेत 36 और दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
राज्य CEO कार्यालय के मुताबिक गुजरात में कुल 4,91,35,400 मतदाता रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 2,39,76,670 मतदाता पहले चरण में मतदान करने की अहर्ता रखते हैं। इनमें से 5.74 लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है, जबकि 4,945 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 99 साल से ज्यादा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहचे चरण में 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिनमें से 3,311 केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं और बाकी के 11,071 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं।
रिलीज के मुताबिक, आयोग ने 89 ‘आदर्श मतदान केंद्र’ बनाए हैं और कई मतदान केंद्रों की व्यवस्था दिव्यांग कर्मी देखेंगे, 89 मतदान केंद्र पर्यावरण अनुकूल बनाए गए हैं, जबकि 611 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। आयोग के मुताबिक 18 ऐसे मतदान केंद्र भी है, जिनकी जिम्मेदारी युवाओं के हवाले होगी।
रिलीज के मुताबिक, पहले चरण में 34,324 बैलेट यूनिट, इतनी ही संख्या में कंट्रोल यूनिट और 38,749 वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने बताया कि सुचारु तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए 2,20,288 प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक पहले चरण में 27,978 पीठासीन अधिकारी और 78,985 चुनाव अधिकारी तैनात होंगे।