Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 01, 2022 / 6:43 PM IST

Gujarat Election 2022: 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 56.88% हुई वोटिंग, पहले चरण का मतदान खत्म

Gujarat Assembly Elections 2022 First Phase Voting LIVE Updates: गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) खत्म हो गया है। ये 89 सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत अब EVM में कैद हो गई है

Gujarat Assembly Elections 2022 First Phase Voting LIVE Updates: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Elections) की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। ये 89 सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित इस राज्य में पहले चरण के मतदान का प्रचा

Gujarat First Phase Voting: 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
Gujarat First Phase Voting: 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
DECEMBER 01, 2022 / 5:29 PM IST

Gujarat Voting Live: 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान समाप्त, थोड़ी देर में आएगा वोटिंग प्रतिशत

गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण की 89 सीटों पर गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। शाम चार बजे के वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में अधिक वोटिंग हुई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में वोट कम देखी गई है। सौराष्ट्र में सर्वाधिक वोटिंग मोरबी में हुई है। चुनाव आयोग की तरफ से शाम 6 बजे तक पहले चरण की वोटिंग का आंकड़ा जाने की उम्मीद है। शहरी क्षेत्रों में कुछ बूथों में अभी लोग वोट डाल रहे हैं।

    DECEMBER 01, 2022 / 4:51 PM IST

    गुजरात का चुनाव BJP के पक्ष में जा रहा है। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत प्यार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में विकास का काम किया है। हमने आज के मतदान में सकारात्मक परिणाम देखे हैं: गुजरात चुनाव पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा

      DECEMBER 01, 2022 / 2:15 PM IST

      Gujarat Elections Live: जानें, गुजरात में 1 बजे तक किन सीटों पर कितनी वोटिंग हुई

      अमरेली: 32.1%
      भरूच: 35.98%
      भावनगर: 32.74%
      बोटाद: 30.26%
      डांग: 46.22%
      द्वारका: 33.89%
      गिर सोमनाथ: 35.99%
      जामनगर: 30.34%
      जूनागढ़: 32.96%
      कच्छ: 33.44%
      मोरबी: 38.61%
      नर्मदा: 46.13%
      नवसारी: 39.20%
      पोरबंदर: 30.20%
      राजकोट: 32.88%
      सूरत: 33.10%
      सुरेंद्रनगर: 34.18%
      तापी: 46.35%
      वलसाड: 38.08%

        DECEMBER 01, 2022 / 1:18 PM IST

        CM योगी ने कांग्रेस को बताया कि सरदार पटेल और अंबेडकर का विरोधी

        Gujarat Election 2022 Voting Live: गुजरात के बायड विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती रही। कांग्रेस संकट के समय जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती। AAP हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है।

          DECEMBER 01, 2022 / 1:12 PM IST

          जानें, गुजरात में 11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई

          अमरेली: 19.00%
          भरूच: 17.57%
          भावनगर: 18.84%
          बोटाद: 18.50%
          डांग: 24.99%
          द्वारका: 15.86%
          गिर सोमनाथ: 20.75%
          जामनगर: 17.85%
          जूनागढ़: 18.85%
          कच्छ: 17.625%
          मोरबी: 22.27%
          नर्मदा: 23.73%
          नवसारी: 21.79%
          पोरबंदर: 16.49%
          राजकोट: 18.98%
          सूरत: 16.99%
          सुरेंद्रनगर: 20.67%
          तापी: 26.47%
          वल्साड: 19.57%

            DECEMBER 01, 2022 / 12:26 PM IST

            Gujarat Elections Live: गुजरात की 89 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक तापी में हुआ सबसे अधिक मतदान

            गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान जारी है। 11 बजे तक 19% वोटिंग हुई है। तापी में सबसे ज्यादा 26.47% और सबसे केम देवभूमी द्वारका में 15.86% मतदान दर्ज किया गया है।

              DECEMBER 01, 2022 / 10:39 AM IST

              Gujarat Elections 2022 Live: दिग्गजों ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

              गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                DECEMBER 01, 2022 / 9:34 AM IST

                गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें: राहुल गांधी

                कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने गुजरात के सभी भाई बहनों से वोट डालने की अपील की है। रोजगार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए, किसानों की कर्ज माफी के लिए वोट करें। गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।

                  DECEMBER 01, 2022 / 9:20 AM IST

                  रूपाणी ने किया दावा - फिर बनने जा रही BJP सरकार

                  गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि मैं लोगों से वोट डालने की अपील करता हूं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान जरूरी है। मुझे पूरा विश्वास है कि BJP सातवीं बार गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। लोगों में पीएम मोदी के लिए प्यार और सम्मान है, वे कहीं और नहीं जाएंगे।

                    DECEMBER 01, 2022 / 8:18 AM IST

                    विकास यात्रा को जारी रखने के लिए करें वोटिंग: अमित शाह

                    गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। लेकिन यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया। मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और संख्या में मतदान करें।

                      DECEMBER 01, 2022 / 8:15 AM IST

                      प्रधानमंत्री मोदी ने की वेटिंग की अपील

                      देश के प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।