Gujarat Assembly Elections: गढ़वी या इटालिया, कौन होगा गुजरात में AAP का CM कैंडिडेट? जनता की वोटिंग के बाद कल होगा ऐलान

Gujarat Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात के लोगों को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुनने का मौका दिया है। फोन लाइनें 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी और एक दिन बाद, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल विजेता की घोषणा करेंगे

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 3:22 PM
Gujarat Assembly Elections: गढ़वी या इटालिया, कौन होगा गुजरात में AAP का CM कैंडिडेट?

Gujarat Assembly Elections: अगर आप अपने फोन से ये नंबर- 6357000360 डायल करते हैं, तो फोन के दूसरी तरफ आपको गुजराती भाषा में एक रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देगा- “आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए? कृपया बीप के बाद कोई भी एक नंबर दबा कर बताएं।" यह आम आदमी पार्टी (AAP) की एक नई रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए पार्टी गुजरात (Gujarat) के लोगों को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुनने का मौका दिया है। गुजरात के लिए फोन लाइनें 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी और एक दिन बाद, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विजेता की घोषणा करेंगे।

पार्टी का खाका कुछ भी हो, AAP के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की लड़ाई राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) और गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) के बीच सिमट कर रह गई है।

पार्टी की तरफ से तीसरा ऑप्शन भी खुला है, बशर्ते उस व्यक्ति को भारी जनादेश मिला है। हालांकि, कॉलिंग लाइनों के बंद होने में 6 घंटे से भी कम समय बचा है।


Gujarat Assembly Elections: कौन हैं इसुदान गढ़वी?

गढ़वी गुजरात के सबसे लोकप्रिय टीवी पत्रकारों और एंकरों में से एक रहे हैं। VTV न्यूज पर उनका शो 'महामंथन' रात 8 से 9 बजे के बीच आता था, लेकिन लोगों की मांग पर इसे बढ़ाकर 9.30 बजे कर दिया गया था, जिसकी रेटिंग पहले से ही काफी ज्यादा थी।

गढ़वी हमेशा खुद को लोगों की उम्मीद और न्याय के लिए एक 'नायक' तौर पर पेश करते हैं। उन्होंने कहा, “शो के लाखों दर्शक थे। लोगों ने खूब प्यार दिया और जब शो स्टूडियो से बाहर शिफ्ट होता, तो सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो जाते। किसानों ने खासतौर से मुझमें एक मसीहा देखा।”

गढ़वी ने 1 जून, 2021 को अपने करियर के चरम पर अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वे कहते हैं कि उन्हें कांग्रेस, बीजेपी और AAP की तरफ से ऑफर आए थे।

वास्तव में गोपाल इटालिया और AAP के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव ही थे, जो गढ़वी के पास पहुंचे थे। उन्होंने ही केजरीवाल और उनके पार्टी में शामिल होने के साथ बातचीत हुई।

Gujarat Assembly Elections:  कौन हैं गोपाल इटालिया?

इस बीच, AAP के 33 साल के राज्य संयोजक इटालिया हाल ही में अपने पुराने वीडियो को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

NCW की तरफ से उन्हें नोटिस भी दिया गया था। इटालिया AAP समर्थकों के एक समूह के साथ दिल्ली में अपने कार्यालय पहुंचे और बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, AAP ने युवा नेता का बचाव किया।

बोटाद में जन्मे, इटालिया के माता-पिता तब अलग हो गए थे, जब वह सिर्फ दो साल के थे। उनकी मां ने इटालिया और उनके तीन और भाई-बहनों की खुद ही देखरेख की है। उनकी मां पांच लोगों के परिवार का पेट पालने के लिए मजदूरी करती थीं।

इटालिया ने अपनी शुरुआती शिक्षा भावनगर जिले के टिम्बी गांव में, प्राइमरी शिक्षा ढोला गांव से और उच्च शिक्षा उमराला से पूरा की है। 12वीं पूरी करने के बाद, उन्होंने हीरा कारखानों में काम करना शुरू कर दिया। तब वह अपने परिवार को वित्तीय संकट से उबारने के लिए 1,200-1,500 रुपए प्रति माह कमाते थे।

इटालिया ने कहा, “2006 से 2011 तक, मैंने हीरा कारखानों, कपड़ा मिलों, खेतों में मजदूर के रूप में काम किया। मुझे एहसास हुआ कि इससे मुझे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। मुझे कुछ स्थिर देखना था। मैंने सरकारी नौकरियों की तैयारी और आवेदन करना शुरू किया। 2012 में एक कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन किया और अहमदाबाद शहर की पुलिस के साथ काम करना शुरू किया।”

इटालिया ने स्वीकार किया कि उन्होंने कॉस्टेबल के पद से 'असंतोष' और कुछ 'बड़ा' करने की महत्वाकांक्षा के कारण 2015 में इस्तीफा दे दिया था।

फिर उन्होंने राजस्व विभाग में एक लिपिक की नौकरी के लिए एक और प्रतियोगी परीक्षा पास की और 2016 में अहमदाबाद कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया था, केवल एक साल बाद उन्होंने इसे भी छोड़ दिया।

गुजरात के शक्तिशाली और प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इटालिया का राजनीति में प्रवेश धीरे-धीरे हुआ। 2017 में, उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद, पाटीदार आंदोलन में शामिल हो गए, जो उस समय दो साल तक चला था।

Assembly Elections 2022: 'हमारे पास थर्ड अंपायर नहीं है,' गुजरात चुनाव में देरी और निष्पक्षता के आरोप EC ने दी सफाई

पिछले हफ्ते AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सीएम चेहरे को चुनने के लिए गुजरात में एक अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा, "गुजरात में माहौल संकेत दे रहा है कि AAP सरकार बनाने जा रही है। हम गुजरात के लोगों से पूछना चाहते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए और इसके लिए हम एक नंबर और ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं।"

पार्टी ने इस साल की शुरुआत में पंजाब में चुनाव से पहले भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके बाद उसने भगवंत मान को उम्मीदवार के रूप में घोषित किया, जिसके बाद AAP ने पूर्व कांग्रेस शासित राज्य में प्रचंड जीत दर्ज की और मान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

चुनाव आयोग ने कहा है कि गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा - 1 दिसंबर और 5 दिसंबर। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी तारीख को हिमाचल प्रदेश चुनाव के वोटों की भी गिनती की जाएगी। वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।