Gujarat Elections 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को लिखित में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) आगामी विधानसभा चुनाव (Asembly Elections 2022) में गुजरात (Gujarat) में सरकार बनाएगी। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए अगले साल 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लागू करने का वादा करते हुए उनसे AAP का समर्थन करने का अनुरोध भी किया।
