भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावे के बाद बवाल जारी है। हामिद अंसारी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उपराष्ट्रपति रहते हुए एक ऐसे पाकिस्तानी पत्रकार को भारत आमंत्रित किया था, जिसने ISI के लिए जासूसी करने का दावा किया है।
