Get App

Har ghar Tiranga: सरकार शुरू करेगी 'हर घर तिरंगा' अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

अमित शाह ने कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए, जबकि नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 12:15 PM
Har ghar Tiranga: सरकार शुरू करेगी 'हर घर तिरंगा' अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
Har Ghar Tiranga कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा

केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर अगले महीने तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत किए जाने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमित शाह ने कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए।

वहीं, नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि लोगों को तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए और इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें