Get App

किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ BJP में शामिल, हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Haryana Assembly Election 2024: किरण चौधरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। किरण ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई को 'निजी जागीर' के रूप में चलाया जा रहा है, जबकि श्रुति चौधरी ने हुड्डा का स्पष्ट संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश इकाई एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द केंद्रित है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 12:10 PM
किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ BJP में शामिल, हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार (19 जून) को नई दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रदेश इकाई को निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर माना जा रहा है।

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की वधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। वहीं, श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा से बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "40 साल से मैं कांग्रेस की बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया लेकिन कुछ सालों से मैं देखती आ रही हूं कि हरियाणा के अंदर ये पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई, जो चाहते नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े... उनके चलते बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी..."

चौधरी ने आगे कहा, "ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया... पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है..."

सब समाचार

+ और भी पढ़ें